डीडीओ के निरीक्षण में बीडीओ सहित 10 कर्मचारी मिले अनुपस्थित
लखीमपुरखीरी, जून 5 -- डीडीओ के औचक निरीक्षण में ब्लाकों के अधिकारियों व कर्मचारियों की कार्यप्रणाली उजागर हो गई। रमियाबेहड़ ब्लाक कार्यालय सुबह 10:40 बजे पहुंचे डीडीओ को यहां बीडीओ सहित अधिकतर कर्मचारियों की कुर्सियां खाली मिलीं। यह देखकर डीडीओ भी दंग रह गए। कर्मचारियों का उपस्थिति रजिस्टर देखा तो पता चला कि करीब 17 कर्मचारियों में से मात्र आठ कर्मचारी हैं नौ कर्मचारी अनुपस्थित मिले। डीडीओ ने सभी का एक दिन का वेतन रोकते हुए कारण बताओ नोटिस जारी की है। जिला विकास अधिकारी गजेन्द्र प्रताप सिंह ने शुक्रवार को सुबह 10:40 बजे रमियाबेहड़ ब्लाक का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान बीडीओ श्रद्धा गुप्ता सहित 10 कर्मचारी अनुपस्थित मिले। जबकि सुबह दस बजे अधिकारियों व कर्मचारियों को कार्यालय पहुंचना होता है। डीएम के निर्देश पर अधिकारियों व कर्मचारियों ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.