अल्मोड़ा, फरवरी 17 -- डीडीए के अब तक समाप्त नहीं होने पर मंगलवार को सर्वदलीय संघर्ष समिति ने साप्ताहिक धरना दिया। डीडीए लागू होने के बाद से हो रही समस्याओं पर नाराजगी जताई। सरकार से जल्द डीडीए समाप्त करने की मांग की। मंगलवार को चौघानपाटा स्थित गांधी पार्क में सदस्यों ने सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। कहा कि पिछले आठ साल से भी अधिक समय से सर्वदलीय संघर्ष समिति डीडीए के विरोध में प्रदर्शन कर रही है, लेकिन अब तक सरकार की ओर से इसे हटाने के लिए कोई कार्रवाई नहीं की गई है। कहा कि डीडीए लगने के बाद से पहाड़ में घर बनाना लोगों के लिए मुश्किल हो गया है। भवन बनाने के लिए लगने वाली लागत भी काफी बढ़ गई है। कहा कि जब तक सरकार डीडीए समाप्त नहीं करती तब तक आंदोलन जारी रहेगा। यहां पूर्व पालिकाध्यक्ष प्रकाश चंद्र जोशी, हेम चंद्र तिवारी, प्रताप सिंह सत्...