नई दिल्ली, सितम्बर 7 -- नई दिल्ली, विशेष संवाददाता। केंद्रीय आवास एवं शहरी मामलों के मंत्री मनोहर लाल खट्टर ने कहा है कि भविष्य में दिल्ली विकास प्राधिकरण (डीडीए) की ओर से बनाई जाने वाली नई इमारतों का 50 वर्ष पूरे होने पर समय-समय पर सेफ्टी ऑडिट किया जाएगा। खट्टर ने 'एक्स' पर एक पोस्ट में सत्य निकेतन में हुई घटना पर दुख व्यक्त करते हुए कहा कि ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति नहीं होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि इसके लिए दिल्ली नगर निगम को भी अपने स्तर पर आवश्यक कदम उठाने चाहिए। केंद्रीय मंत्री ने बताया कि आवास एवं शहरी कार्य मंत्रालय ने डीडीए के तहत आने वाली 50 वर्ष से अधिक पुरानी सभी इमारतों का सेफ्टी ऑडिट कराने की योजना पर विचार किया है। यह भी पढ़ें- डीडीए भविष्य में बनने वाले भवनों का सेफ्टी आडिट अनिवार्य करेगा - खट्टर साथ ही, हर 10, पांच और तीन व...