नई दिल्ली, जुलाई 12 -- नई दिल्ली। राजधानी में सरकारी भूमि पर अतिक्रमण के खिलाफ दिल्ली विकास प्राधिकरण (डीडीए) ने मानक संचालन प्रक्रिया (एसओपी) जारी की है। 72 घंटे के अंदर पहचाने गए अवैध निर्माण व अतिक्रमण के खिलाफ ध्वस्तीकरण की कार्रवाई होगी। डीडीए प्रशासन ने 14 फ्लाइंग स्क्वॉड टीम और चार क्विक रिस्पॉन्स टीमें गठित की है। क्विक रिस्पॉन्स टीमों की तरफ के साथ ही, डीडीए भूमि की सुरक्षा को और बेहतर करने के लिए तकनीकी आधारित निगरानी की जाएगी। इसमें ड्रोन सर्वे के तहत भूमि निगरानी प्रणाली (वीएलएमएस) के साथ एकीकरण किया जाएगा। उपराज्यपाल तरनजीत सिंह संधू के निर्देश पर डीडीए ने एसओपी जारी की है। उपराज्यपाल ने डीडीए की सलाहकार परिषद की बैठक की अध्यक्षता की। इसके तहत उन्होंने अतिक्रमण के खिलाफ जीरो टॉलरेंस के निर्देश दिए。 यह भी पढ़ें- दिल्ली में अवै...