अल्मोड़ा, दिसम्बर 30 -- जिला विकास प्राधिकरण (डीडीए) समाप्त करने की मांग को मंगलवार को सर्वदलीय संघर्ष समिति ने साप्ताहिक प्रदर्शन किया। नारेबाजी कर अब तक डीडीए नहीं हटने पर सदस्यों ने रोष व्यक्त किया। मंगलवार को चौघानपाटा स्थित गांधी पार्क में प्रदर्शन कर रहे लोगों ने कहा कि सरकार ने पर्वतीय क्षेत्रों की भौगोलिक परिस्थितियों को समझे बिना ही डीडीए लागू कर दिया। इसका खामियाजा आज यहां के लोगों को भुगतना पड़ रहा है। लोगों के लिए भवन बनाना मुश्किल हो गया है। जनता लगातार इसका विरोध कर रही है। सर्वदलीय संघर्ष समिति भी आठ साल से इसके विरोध में प्रदर्शन कर रही है, लेकिन फिर भी सरकार की ओर से डीडीए हटाने के लिए कोई कार्रवाई नहीं की जा रही है। सदस्यों ने सरकार से शीघ्र डीडीए समाप्त करने की मांग की। यहां पूर्व पालिकाध्यक्ष प्रकाश चंद्र जोशी, पूरन सि...