नई दिल्ली, अप्रैल 14 -- नई दिल्ली। दिल्ली विकास प्राधिकरण (डीडीए) की विभिन्न आवास योजना को लेकर नोडल अधिकारियों की नियुक्ति की गई है। इसमें नागरिक आवास योजना, कर्मयोगी आवास योजना और कड़कड़डूमा में शुरू हुई आवास योजनाओं के लिए नोडल अधिकारियों को जिम्मेदारी सौंपी है। इसके तहत फ्लैट खरीदारों को लोन की सुविधा से जुड़ी सूचना और फ्लैटों के संबंध में अन्य जानकारी प्रदान की जाएगी। अधिकारियों ने बताया कि नागरिक आवास योजना में 1944 एलआईजी फ्लैटों को लोग बुक कर सकते हैं। इसमें नरेला में यह फ्लैट उपलब्ध है। इसमें फ्लैट के लिए इच्छुक नागरिकों को नरेला में शुरू हुई आवास योजना के बारे में मौके पर ही नोडल अधिकारी सभी तरह की सूचना देंगे। इनकी तैनाती वहीं पर की गई है। फ्लैट खरीदारों के लिए कई सैंपल फ्लैट भी डिस्पले में प्रदर्शित किए गए हैं।
हिंदी हिन्दुस्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.