नई दिल्ली, सितम्बर 30 -- नई दिल्ली, वरिष्ठ संवाददाता। दिल्ली विकास प्राधिकरण (डीडीए) की जनता आवास योजना का दूसरा चरण लॉन्च हो रहा है। इसमें रोहतक रोड पर जखीरा फ्लाईओवर के पास 209 ईडब्ल्यूएस के लिए पंजीकरण शुरू होंगे। इन फ्लैटों के लिए पंजीकरण की प्रक्रिया 7 अक्तूबर से शुरू होगी। पंजीकरण की अंतिम तिथि सात दिसंबर है। इन फ्लैटों के लिए कंप्यूटर आधारित ड्रॉ निकाला जाएगा। इन फ्लैटों के लिए कंप्यूटर आधारित ड्रॉ को 15 दिसंबर तक निकाला जाएगा। इनकी कीमत 34.86 से लेकर 35.50 लाख रुपये है। यह फ्लैट 61.48 से लेकर 62.77 वर्ग मीटर तक के होंगे। डीडीए अधिकारियों के अनुसार, नागरिकों के लिए नई आवास योजना को शुरू कर रहे हैं। यह भी पढ़ें- दिल्ली में घर का सपना करें साकार; डीडीए ला रहा नई आवास योजना, कब से रजिस्ट्रेशन? इसमें लोगों को किफायती फ्लैटों को उपलब्ध ...