कानपुर, अप्रैल 7 -- कानपुर। प्रमुख संवाददाता मैकराबर्टगंज स्थित दयानंद वूमेंस ट्रेनिंग कॉलेज (डीडब्ल्यूटीसी) में मंगलवार को एक दिवसीय रोजगार मेले का आयोजन हुआ। शुभारंभ कॉलेज की प्राचार्या प्रो. रत्ना गुप्ता ने किया। जॉब फेयर में आए हुए 15 से अधिक स्कूल के प्रतिनिधियों ने 100 से अधिक छात्र-छात्राओं का साक्षात्कार लिया। जिसमें 40 छात्र-छात्राओं को उनकी शैक्षिक योग्यता व प्रदर्शन के आधार पर 10 से 25 हजार रुपये प्रति माह के वेतन पर चयनित कर नियुक्ति पत्र दिया गया। प्रो. गुप्ता ने कहा कि कॉलेज प्रबंधन छात्रों को कैम्पस प्लेसमेंट दिलाने का प्रयास कर रहा है। इस मौके पर डॉ. सीमा त्रिपाठी, डॉ. शमाइल अंजुम, प्रो. मंजू गुप्ता, डॉ. संध्या मिश्रा आदि मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.