नई दिल्ली, फरवरी 16 -- नई दिल्ली, वरिष्ठ संवाददाता। डीटीसी बसों में दिल्ली की महिलाओं और ट्रांसजेंडर को मुफ्त यात्रा के लिए जल्द ही पिंक सहेली स्मार्ट कार्ड मिलने शुरू हो जाएंगे। दिल्ली सरकार 19 फरवरी को इस योजना को लांच करने की तैयारी कर रही है। आवेदन प्रक्रिया को पूरा करने के बाद मिलने वाले पिंक कार्ड का इस्तेमाल डीटीसी की बसों में कंडक्टरों के पास मौजूद ईटीएम (इलेक्ट्रॉनिक टिकटिंग मशीन) पर टैप करके किया जा सकेगा। दिल्ली की बसों में फिलहाल महिलाओं और ट्रांसजेंडरों को मुफ्त सफर करने के लिए कंडक्टर से पिंक टिकट लेना पड़ता है। हर बार यात्रा के लिए अलग टिकट लेना होता है। अब इस झंझट से निजात मिल जाएगी। डीटीसी के मुताबिक पिंक सहेली स्मार्ट कार्ड की योजना लांच होने के बाद ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी जाएगी। दिल्ली की रहने वाली महिलाएं ऑनल...