नई दिल्ली, अप्रैल 18 -- नई दिल्ली। प्रमुख संवाददाता दिल्ली प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय में आयोजित समारोह में 11 छात्राओं को 'रूपा राहुल बजाज राष्ट्रीय छात्रवृत्ति' से सम्मानित किया गया। इस छात्रवृत्ति के तहत प्रत्येक छात्रा को बीटेक की पूरी अवधि में अधिकतम 8 लाख रुपये तक की सहायता दी जाएगी। चयनित छात्राएं इलेक्ट्रॉनिक्स एवं संचार, इलेक्ट्रिकल और मैकेनिकल इंजीनियरिंग जैसे कोर क्षेत्रों से हैं। संस्थान से प्राप्त जानकारी के अनुसार छात्रवृत्ति से न केवल फीस में मदद मिलेगी, बल्कि छात्राओं को उद्योग से जुड़ाव और मार्गदर्शन भी मिलेगा, जिससे उनके कौशल और करियर को मजबूती मिलेगी।विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो.प्रतीक शर्मा ने छात्राओं को बधाई देते हुए कहा कि इस तरह की पहल से तकनीकी शिक्षा में महिलाओं की भागीदारी बढ़ेगी। यह भी पढ़ें- श्रीनाथ विश्वविद्य...