गुड़गांव, सितम्बर 1 -- गुरुग्राम, दीपक आहूजा। हरियाणा राज्य सूचना आयोग के आयुक्त डॉ. अजय कुमार सूरा ने नगर एवं ग्राम नियोजन विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव को सिफारिश भेजी है कि डीटीपी आरएस बाठ को सेक्टर-18 स्थित हिपा कार्यालय में प्रशासनिक जवाबदेही और कानून के अनुपालन के लिए प्रशिक्षण पर भेजा जाए। बाठ पर आरटीआई का जवाब देने में देरी पर 25 हजार का जुर्माना भी लगाया है। पंचकूला निवासी भारत जैन ने चार जनवरी, 2022 को नगर एवं ग्राम नियोजन विभाग में एक आरटीआई लगाई थी। साढ़े चार साल बीतने के बावजूद अब तक उन्हें आरटीआई का जवाब नहीं मिला है। जब यह आरटीआई लगाई गई थी तो उस समय नगर एवं ग्राम नियोजन विभाग में डीटीपी, मुख्यालय आरएस बाठ थे। बाठ पर आरटीआई का जवाब देने में देरी का आरोप है। मौजूदा समय में आरएस बाठ जीएमडीए में डीटीपी के पद पर कार्यरत हैं। भार...