डीटीओ ने यातायात नियमों के प्रति किया जागरूक
सिमडेगा, जुलाई 26 -- सिमडेगा, जिला प्रतिनिधि। डीसी कंचन सिंह के निर्देश पर जिला परिवहन विभाग द्वारा ड्राइविंग लाइसेंस बनवाने आए सभी अभ्यर्थियों के लिए सड़क सुरक्षा, यातायात नियमों के प्रति जागरूक किया गया। मौके पर डीटीओ संजय कुमार बखला ने अभ्यर्थियों को सड़क सुरक्षा नियमों का पालन करने, दोपहिया वाहन चलाते समय हेलमेट तथा चारपहिया वाहन में सीट बेल्ट का अनिवार्य उपयोग करने, निर्धारित गति सीमा का पालन करने, नशे की स्थिति में वाहन नहीं चलाने की जानकारी दी। वहीं उन्होंने मोटर बीमा की जानकारी, प्रत्येक वाहन के लिए वैद्य थर्ड पार्टी बीमा अनिवार्य व कानून की जानकारी के प्रति जागरूक किया। अंत में डीटीओ ने सभी यातायात नियमों का पूर्णतः पालन करने, स्वयं सुरक्षित रहने तथा सड़क पर अन्य लोगों की सुरक्षा सुनिश्चित करने में अपनी जिम्मेदारी का निर्वहन करने...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.