पाकुड़, फरवरी 27 -- बालू लदे ट्रैक्टर को जब्त करने के दौरान और असामाजिक तत्वों व बालू माफियाओं द्वारा डीटीओ की टीम पर हमला मामले में धराए दोनों माफियाओं को गुरूवार को पुलिस ने न्यायिक हिरासत में भेज दिया। दोनों की पहचान मुफस्सिल थाना क्षेत्र के संग्रामपुर निवासी दिलवर हुसैन व अब्दुल आहद के रूप में हुई है। यहां बता दें कि डीटीओ ने बुधवार को मालीपाड़ा मोड़ के समीप बालू लदे दो ट्रैक्टर को जांच के लिए रोका था। जांच के क्रम में ड्राइवर गाड़ी छोड़ कर फरार हो गए। जब डीटीओ की टीम गाड़ी जब्त कर ले जा रहे थे तो लगभग 10 से 12 असमाजिक तत्व पहुँच गये और जबरन ट्रैक्टर छुड़ाने का प्रयास करने लगे। सभी असमाजिक तत्व लाठी-डंडा तथा रड लेकर आये थे, और वे सभी एक ट्रैक्टर को जबरन लेकर भाग गये। दूसरे बचे ट्रैक्टर को मेरे निजी अंगरक्षक लालू प्रसाद सिंह तथा सरकारी ...