चतरा, जनवरी 22 -- टंडवा, निज प्रतिनिधि। जिला परिवहन विभाग ने औद्योगिक नगरी टंडवा में सघन जांच अभियान चलाया। डीटीओ महेश्वरी प्रसाद यादव ने जांच के दौरान स्पीड गवर्नर नही लगाने वाले, फ्लाई ऐश बिना लॉक के परिवहन वाले , तथा ओवर लोडिंग वाले वाहनो पर जुर्माना लगाया गया। जांच के दौरान डीटीओ ने भारी वाहनों के ड्राइवरो से प्रति घंटा 40 किमी से अधिक न चलाने का निर्देश दिया। साथ ही चेताया कि ऐसा नहीं करने पर वाहनों पर कार्रवाई की जायेगी। इधर डीटीओ ने बताया कि वाहनों पर 2 लाख नौ हजार 500 रुपया का जूर्माना ठोंका गया है। दूसरी ओर डीटीओ के आक्रमक रुख से टंडवा में हड़कंप मच गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...