देवघर, फरवरी 26 -- देवघर, प्रतिनिधि शहर में वाहन चोरी की घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही हैं। नगर थाना से सटे डीटीओ कार्यालय के सामने खड़ी बाइक की चोरी कर ली गई है। घटना को लेकर पीड़ित नवीन कुमार ने थाना में आवेदन देकर अज्ञात के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करायी है। जानकारी के अनुसार नवीन कुमार, पिता- मोहन यादव जो मोहनपुर थाना के डुमरिया गांव का निवासी है। बताया कि 21 फरवरी की शाम करीब 6:30 से 7 बजे के बीच अपनी बाइक से डीटीओ ऑफिस के सामने खड़ी कर काम से दुकान गए थे। जब वापस लौटे तो बाइक नहीं थी। काफी देर तक खोजबीन करने के बाद भी किसी प्रकार की जानकारी नहीं मिल पाई। अंतत: पीड़ित ने चोरी की प्राथमिकी दर्ज करायी। चोरी गई बाइक का रजिस्ट्रेशन नंबर- जेएच-04-एम-3650 है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...