हमीरपुर, फरवरी 28 -- मौदहा, संवाददाता। क्षेत्र के ग्राम छिरका में विवाह समारोह के दौरान ट्रैक्टर ट्रॉली पर रखा डीजे का साउंड बॉक्स गिरने से घायल सफाई कर्मी की इलाज के दौरान मौत हो गई। इस घटना से मृतक के परिजनों में कोहराम मच गया। कोतवाली पुलिस ने मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज घटना की जांच-पड़ताल शुरू कर दी है। थानाक्षेत्र बिवांर के ग्राम बिगहना निवासी 55 वर्षीय राजा बाल्मीकि 26 फरवरी को अपने मित्र रामविलास निवासी ग्राम नरायच के साथ एक विवाह समारोह में ग्राम छिरका गया था। इस दौरान ट्रैक्टर की ट्रॉली में रखा डीजे का साउंड राजा के ऊपर गिर गया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। रामविलास ने ग्रामीणों की मदद से उसे आनन-फानन सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां इलाज होने के बाद घायल राजा दवाई लेकर अपने घर चला गया। शनिवार की सुबह अचानक...