चतरा, जून 28 -- हंटरगंज, निज प्रतिनिधि। हंटरगंज-पांडेयपुरा मुख्य मार्ग स्थित कारनी मोड़ के समीप रविवार की सुबह डीजे सवारी गाड़ी पलट जाने से उसपर सवार एक युवक की मौत हो गई। वही तीन युवक गंभीर रूप से घायल हो गए।

घटना की जानकारी घटना की जानकारी मिलने के बाद पांडेयपूरा पैकेट प्रभारी सुनील दुबे घटना स्थल पर पहुंचे। घटना से संबंधित जानकारी लेते हुए सभी को हंटरगंज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में इलाज के लिए भर्ती कराया गया। जहां एक युवक को चिकित्सक के द्वारा मृत घोषित कर दिया। मृत युवक प्रतापपुर थाना क्षेत्र के घोड़दौड़ गांव निवासी प्रमोद राम का 20 वर्षीय पुत्र अभिषेक कुमार है।

घायलों की स्थिति वही घायल युवक सोनपुर बीगघा गांव निवासी नरेश पासवान का 18 वर्षीय पुत्र हेमंत कुमार, रोशन कुमार, विकास कुमार का नाम शामिल हैं।वही हेमंत कुमार की स्थिति चिंताज...