लखीसराय, मार्च 16 -- सूर्यगढ़ा, निज प्रतिनिधि। प्रखंड के विभिन्न पंचायतों के डीजे संचालकों ने प्रखंड डीजे संचालक संघ का गठन किया है। जानकारी के अनुसार गत शनिवार की शाम में बड़ी माता दुर्गा स्थान में इन डीजे संचालकों की बैठक हुई और उसमें कमेटी का गठन किया गया। सर्व सम्मति से सौरव कुमार को अध्यक्ष , कुणाल कुमार को सचिव तथा संदीप कुमार को कोषाध्यक्ष बनाया गया है। समिति के सदस्य अपनी समस्याओं को लेकर पुलिस अधिकारियों से भेंट करेंगें।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...