बहराइच, मई 15 -- बहराइच, संवाददाता। विवाह समारोह में डीजे लाइट में बच्चों से काम कराना डीजे संचालक को बहुत महंगा पड़ा। बारह हजार रूपये बकाया न देने पर काम करने वाले बच्चों को लेकर हुजूरपुर थाने गए डीजे संचालक को लेने के देने पड़ गए। यहां श्रम परिवर्तन अधिकारी ने पहुंचकर 12 से 14 वर्ष आयु वर्ग के अवयस्क बच्चों को रेस्क्यू करके विधिक कार्यवाई की। इसमें करीब ढाई लाख रुपए जुर्माने से डीजे संचालक को दंडित किया जा सकता है। हुजूरपुर थाने इलाके में एक डीजे संचालक ने भंगहा गांव के 12 से 14 वर्ष आयु के बालकों से डीजे लाइट के बक्से उठाए जाने को मजदूरी पर लगाया था। यह भी पढ़ें- बकाए की शिकायत डीजे संचालक पर पड़ी भारी कार्यक्रम संपन्न होने के बाद डीजे वाले का करीब 12 हजार बकाया देने से संबंधित व्यक्ति ने मना कर दिया गया। तो वह लाइट बॉक्स उठाने वाले 6 ...