कौशाम्बी, जून 4 -- सरायअकिल कस्बे के बुद्धपुरी मोहल्ले के मो. फारूख का बेटा मो. सलमान डीजे संचालक है। मंगलवार की रात चोरों ने उसके मकान को निशाना बनाया। पीड़ित के मुताबिक, सेंध काटकर भीतर घुसे चोर डीजे बजाने की दो मशीन सहित करीब 1.25 लाख रुपये कीमत का सामान उठा ले गए। बुधवार सुबह घटना की जानकारी होते ही मौके पर भीड़ लग गई। सूचना के बाद पहुंची पुलिस ने छानबीन की। हालांकि, शुरुआती जांच में पुलिस किसी नतीजे पर नहीं पहुंच सकी। डीएसपी अभिषेक सिंह का कहना है कि मुकदमा कायम कराकर आरोपियों की तलाश कराई जा रही है। जल्द ही वारदात का अनावरण कराया जाएगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...