मऊ, जनवरी 29 -- मधुबन, हिन्दुस्तान संवाद। मधुबन थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम लौवासाथ में गुरुवार को डीजे संचालक की संदिग्ध परिस्थितियों में फंदे से लटकता शव मिलने के बाद सनसनी फैल गई। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंच गई। पुलिस शव कब्जे में लेकर जांच में जुटी हुई है। स्थानीय थाना क्षेत्र के ग्राम लौवासाथ निवासी 21 वर्षीय रोहन शर्मा डीजे का संचालन करता था। परिजनों ने बताया कि नित्य की भांति बुधवार की देर शाम को वह शादी समारोह में काम करके लौटा था। भोजन करने के बाद वह कमरे में जाकर सो गया। गुरुवार की सुबह काफी देर तक कमरे का दरवाजा नहीं खुलने पर परिजन परेशान हो गए। सुबह करीब 11 बजे तक जब कमरे का दरवाजा नहीं खुला, तो आसपास के लोगों को अनहोनी की आशंका हुई। रोशनदान से झांककर देखने पर डीजे संचालक का शव फंदे से लटकता दिखाई दिया। सूचना मिलते ह...