अररिया, फरवरी 24 -- रानीगंज। एक संवाददाता। रानीगंज और भरगामा क्षेत्र के दर्जनों डीजे संचालकों ने एकजुट होकर अपनी मांगों को लेकर रानीगंज प्रखंड परिसर में बैठक की। बैठक की अध्यक्षता राजू मण्डल ने की। बैठक में डीजे संचालकों ने सरकार द्वारा डीजे संचालन को लेकर जारी नई गाइड लाइन में नरमी बरतने की अपील की। डीजे संचालकों ने अपनी समस्याओं के समाधान की मांग को लेकर प्रखण्ड स्तरीय डीजे संघ का गठन किया। इसके बाद बिहार सरकार के परिवहन मंत्री के नाम एक आवेदन भी प्रेषित किया। बैठक में उपस्थित डीजे संचालकों ने कहा कि डीजे चलाना ही उनका प्रमुख रोजगार है। अधिकांश संचालक उच्च शिक्षा से वंचित हैं और इसी काम के सहारे अपने परिवार का भरण-पोषण करते हैं। कई संचालकों ने बताया कि उन्होंने क़र्ज लेकर डीजे सेट खरीदा है, ऐसे में सरकार की कड़ी गाइडलाइन से उन पर बेरोजगार...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.