बलिया, फरवरी 14 -- बेल्थरारोड। उभांव थाना परिसर में प्रभारी निरीक्षक संजय शुक्ल की अध्यक्षता में डीजे संचालकों की बैठक हुई। इसमें त्योहारों में ध्वनि प्रदूषण, शांति और कानून व्यवस्था से संबंधित मुद्दों पर चर्चा की गई। थानाध्यक्ष शुक्ल ने डीजे संचालकों को स्पष्ट निर्देश दिए कि त्योहारों के दौरान आमजन को किसी भी प्रकार की असुविधा न हो। उन्होंने निर्धारित समय सीमा और शासन द्वारा निर्धारित ध्वनि मानको का कड़ाई से पालन करने को निर्देश दिया। डीजे संचालकों ने प्रशासन को सहयोग का आश्वासन दिया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...