बक्सर, मार्च 18 -- पेज तीन के लिए ----- कार्रवाई युवकों ने सिंडिकेट के पास टायर जलाकर सड़क जाम कर दिया मौके पर पहुंची पुलिस ने युवकों को समझाने का प्रयास किया था बक्सर, हिन्दुस्तान संवाददाता। पांच डीजे संचालकों की गिरफ्तारी के विरोध में शहर के सिंडिकेट पर टायर जला रोड जाम करने के आरोप में दो लोगों के खिलाफ नामजद मुकदमा दर्ज किया गया है। इसमें 30-35 अज्ञात लोगों को भी आरोपी बनाया गया है। मिली जानकारी के मुताबिक टाउन थाना की पुलिस ने पांच डीजे संचालकों खलासी मुहल्ला निवासी डब्लू कुमार व महेश कुमार, तुरहा टोली निवासी रिंकू जायसवाल, पी पी रोड निवासी दीपक ओझा और मुफस्सिल थाना के चौसा निवासी संजय प्रसाद को एक मुकदमे के सिलसिले में गिरफ्तार किया था। इसके विरोध में बीते बुधवार की शाम निकले महावीरी जुलूस के दौरान तुरहा टोली स्थित बालक दल अखाड़ा के...