सहरसा, मार्च 2 -- सौरबाजार संवाद सूत्र। रंगों के महापर्व होली को शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने को लेकर रविवार को सौरबाजार थाना परिसर में थानाध्यक्ष खालिद हयात तथा बैजनाथपुर थाना परिसर में थानाध्यक्ष अमित रंजन की अध्यक्षता में शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में विभिन्न पंचायतों से आए गणमान्य लोगों ने आपसी भाईचारे के साथ होली मनाने का आश्वासन दिया। अधिकारियों ने स्पष्ट कहा कि होली के दौरान डीजे बजाने और हुरदंगबाजी पर पूर्ण प्रतिबंध रहेगा। नशीले पदार्थों की तस्करी और सेवन करने वालों पर पुलिस की कड़ी नजर रहेगी तथा पकड़े जाने पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। सौरबाजार में मुखिया अरेन्द्र यादव, संतोष कुमार, अरविंद यादव, बिजेंद्र यादव, रामशंकर यादव, शुनील शर्मा, अवधेश कुमार, बिजेंद्र शर्मा, हाजी मोहम्मद मुस्तकीम, मो इस्लाम...