रुडकी, अप्रैल 24 -- कलियर, संवाददाता। नगर पंचायत पिरान कलियर के महमूदपुर गांव में एक शादी समारोह के दौरान शुरू हुआ मामूली विवाद अगले दिन हिंसक झड़प में बदल गया था। डीजे बजाने को लेकर हुए इस विवाद में दोनों पक्षों के बीच जमकर पथराव और हथियारों का प्रदर्शन भी हुआ था। पुलिस ने इस मामले में करीब 70 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...