लखीमपुरखीरी, मार्च 6 -- पढ़ुआ थाना क्षेत्र में होली के रंग के दौरान डीजे वाले वाहन पर बैठा युवक अचानक डांस के दौरान नीचे गिर गया। उसके ऊपर से डीजे वाहन गुजर गया। युवक की मौके पर ही मौत हो गई। बताया जाता है कि वाहन चालक और युवक दोनों ही शराब के नशे में धुत थे। गांव चहलुवा निवासी 35 वर्षीय पटवारी पुत्र अवध राम चौहान बुधवार दोपहर होली खेलने लबेदपुर गया था। जहां पर पिकअप पर डीजे बांधकर होली खेली जा रही थी। पटवारी भी उस गाड़ी पर पीछे बैठा हुआ था। गाड़ी बैक करने के दौरान वह नीचे गिरा और उसके ऊपर से गाड़ी निकल गई। जिससे पटवारी की मौके पर ही मौत हो गई। मौत होने के बाद वाहन चालक भाग निकला। सूचना पाकर घर वाले मौके पर पहुंचे। पुलिस भी मौके पर पहुंच गई जिसे तत्काल लेकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रमियाबेहड़ लाए, जहां पर डॉक्टरों ने पटवारी को मृत घोषित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.