गिरडीह, अप्रैल 29 -- तिसरी, प्रतिनिधि। इन दिनों डीजे लोड गाड़ी दुर्घटना की पर्याय बन गई है। डीजे लोड गाड़ी से आए दिन दुर्घटना हो रही है लेकिन डीजे गाड़ी के खिलाफ किसी भी तरह की कार्रवाई नहीं हो रही है। बुधवार की सुबह तिसरी के गम्हरियाटांड़ में डीजे लोड गाड़ी से स्विफ्ट डिजायर कार की जोरदार टक्कर हो गई। इस घटना में स्विफ्ट कार में सवार लोग तो बाल-बाल बच गए। लेकिन स्विफ्ट कार पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई है। इस सम्बन्ध में बताया गया कि बुधवार की सुबह तिसरी प्रखंड के गुमगी गांव के निवासी पिंटू यादव स्विफ्ट डिजायर कार से परिवार के लोगों के साथ अपने नाती और नातिन का मुंडन करवाने के लिए सुल्तानगंज जा रहे थे। यह भी पढ़ें- बगोदर में पुलिया पर लटकी डीजे लदी पिकअप वैन, बाल-बाल बचे लोग तभी विपरीत दिशा से आ रही डीजे लोड गाड़ी ने स्विफ्ट कार में जोरद...