डीजे लदे पिकअप की टक्कर से किशोर की मौत, मौसेरा भाई घायल
गाजीपुर, जून 17 -- सादात, हिन्दुस्तान संवाद। बहरियाबाद थाना क्षेत्र के हुसैनपुर मुर्थान स्थित प्रसिद्ध मां टड़वा भवानी मंदिर पर आजमगढ़ से दर्शन करने आए एक परिवार पर बुधवार सुबह दुखों का पहाड़ टूट पड़ा। मंदिर परिसर के बाहर एक अनियंत्रित डीजे लदी पिकअप (मैजिक) ने दो सगे मौसेरे भाइयों को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में एक 12 वर्षीय किशोर की मौत हो गई, जबकि उसका 10 वर्षीय मौसेरा भाई गंभीर रूप से घायल हो गया। जानकारी के अनुसार आजमगढ़ के मालपार (पल्हना) निवासी बबलू गौड़ अपने परिवार और कुछ रिश्तेदारों के साथ मां टड़वा भवानी के दर्शन और पूजन के लिए आए थे। पूरा परिवार मंदिर परिसर के पास नाश्ता कर रहा था। इसी दौरान 12 वर्षीय शिवम गौड़ पुत्र बबलू गौड़ और बबलू की साली का 10 वर्षीय पुत्र निखिल गौड़, निवासी कांजही, देवगांव, मंदिर के बाहर सड़क किनारे खड़...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.