समस्तीपुर, जून 27 -- विभूतिपुर। थाना क्षेत्र के चोरा टभका गांव में शादी समारोह के दौरान डीजे लोड पिकअप वाहन की चपेट में आने से घायल एक किशोरी की उपचार के दौरान मौत हो गई। मृतिका चोरा टभका पंचायत के वार्ड 2 मिश्रौलिया निवासी रंजन कुमार रजक की पुत्री निभा कुमारी (12) बतायी गयी है। निभा पांचवीं कक्षा की छात्रा थी। घटना के बाद से पीड़ित परिवार में मातमी सन्नाटा पसरा हुआ है। यह भी पढ़ें- डीजे लदे पिकअप की चपेट में आने से किशोरी की इलाज के दौरान मौतघटना का विवरण घटना के संबंध में बताया जाता कि 25 जून को गांव के ही एक पड़ोसी का विवाह था। ब्रह्म काली पूजा के लिए गांव के लोग चोरा टभका पंचायत सरकार भवन के निकट ब्रम्ह स्थान में एकत्रित हुए थे। इसी दौरान डीजे लदे पिकअप वाहन का चालक गाड़ी को आगे-पीछे कर रहा था। लापरवाही से वाहन चलाने के कारण निभा उसकी चप...