गोरखपुर, अगस्त 16 -- जंगल धूषण, हिन्दुस्तान संवाद। पिपराइच थाना क्षेत्र के जंगल अहमद अली शाह उर्फ तुर्रा में रविवार को कांवरियों से जुड़ी ट्रैक्टर-ट्रॉली हादसे का शिकार हो गई। ट्रैक्टर-ट्रॉली पर लगा डीजे सड़क किनारे गुजर रहे बिजली के तार से सट गया। तार के संपर्क में आते ही डीजे और ट्रॉली में करंट उतर गया, जिसकी चपेट में आकर दो कांवरिया झुलस गए। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। इलाज के दौरान एक कांवरिया की मौत हो गई। कांवरिया ट्रैक्टर-ट्रॉली पर सवार होकर जा रहे थे। जंगल अहमद अली शाह उर्फ तुर्रा के पिपराइच मुख्य मार्ग पर सड़क किनारे बिजली के तार गुजर रहे थे। इसी दौरान ट्रैक्टर-ट्रॉली पर लगा डीजे बिजली के तार के संपर्क में आ गया। करंट की चपेट में आने से ट्रॉली पर सवार दो कांवरिया गंभीर रूप से झुलस गए。हादसे की सूचना हादसे की सूचना मिलते ...