महाराजगंज, जून 22 -- महराजगंज, हिन्दुस्तान टीम। नौतनवा थाना सभागार में एसडीएम नवीन प्रसाद एवं सीओ बसंत सिंह ने थाना क्षेत्र के सभी डीजे संचालकों के साथ एक बैठक कर उच्च न्यायालय के आदेशानुसार डीजे के इस्तेमाल का निर्देश दिया। उन्होंने डीजे संचालकों को शख्त निर्देशित किया कि यदि नियमों का उल्लंघन किया गया तो डीजे जब्त करने के साथ संचालकों पर कानूनी कार्रवाई भी की जाएगी।डीजे संचालकों को निर्देशित किया गया कि मापदंडों के अनुसार ही डीजे बजाया जाए। मानक के हिसाब से ही डीजे की बुकिंग की जाए। यदि मापदंडों का पालन नहीं किया गया तो विधिक कार्रवाई भी सुनिश्चित कराई जाएगी। उन्होंने कहा कि शासन-प्रशासन उच्च न्यायालय के आदेशों का पालन कराने के लिए कटिबद्ध है। यह भी पढ़ें- मुहर्रम को लेकर चम्पानगर थाना क्षेत्र में शांति समिति की बैठक जिसमें हम सब की जिम...