फतेहपुर, मार्च 5 -- थरियांव। थाना क्षेत्र के रामनगर मजरे औरेई गांव में गुरुवार को डीजे बजाने को लेकर दो पक्षों के बीच विवाद हो गया। तभी कहासुनी के बाद मारपीट शुरू हो गई, तभी एक पक्ष की ओर से फायरिंग कर दी गई। घटना से गांव में अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने दस नामजद समेत 22 के खिलाफ केस दर्ज किया है। होली कार्यक्रम के दौरान डीजे बजाने को लेकर रामनगर निवासी रामनरेश मिश्रा उर्फ बृजेश मिश्रा, नीलम मिश्रा, राहुल मिश्रा व शिवम मिश्रा का दूसरे पक्ष के संतलाल लोधी, अंकित लोधी, अभिषेक लोधी, रामसखी, अनामिका लोधी और राजेंद्र लोधी से विवाद हो गया। पहले दोनों पक्षों के बीच कहासुनी हुई, लेकिन देखते ही देखते मामला मारपीट में बदल गया। तभी एक पक्ष ने तमंचे से फायर कर दिया, जिससे वहां मौजूद लोगों में दहशत फैल गई। घटना की जान...