बेगुसराय, मई 8 -- खोदावन्दपुर, निज प्रतिनिधि। प्रखंड क्षेत्र की बाड़ा पंचायत के मिर्जापुर गांव के ग्रामीणों की बैठक गुरुवार को आयोजित हुई। बैठक में ग्रामीणों ने एकमत होकर किसी भी सुअवसर पर डीजे नहीं बजाने का निर्णय लिया। साथ ही, यह निर्णय लिया गया कि किसी भी अवसर पर डीजे बजाने वाले परिवार का सामाजिक बहिष्कार किया जाएगा। डीजे बजाने वालों के यहां न लोग भोज खायेंगे और न ही उनके किसी सुख-दु:ख में शामिल होंगे। बैठक में मो. आजाद, मो. हुसैन, अब्दुलकुद्दूस, मो. नौशाद, अब्दुस्सुबहान, सज्जाद, मोतीउर्रहमान सहित दर्जनों लोग मौजूद थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...