इटावा औरैया, अप्रैल 21 -- बसरेहर। चौबिया थाना क्षेत्र के एक गांव में शादी समारोह के दौरान डीजे बजाने को लेकर बारातियों और लड़की पक्ष के बीच हुई मारपीट में दूल्हे के भाई समेत तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को अस्पताल पहुंचाया। हाथरस के सिकंदराऊ क्षेत्र से बारात चौबिया थाना क्षेत्र के एक गांव में आई थी। शादी का कार्यक्रम एक गेस्ट हाउस में चल रहा था। देर रात समय अधिक होने पर बारात पक्ष के लोगों ने डीजे बंद कराने को कहा। इस पर लड़की पक्ष के कुछ लोगों ने डीजे बजाने को लेकर आपत्ति जताई और दोनों पक्षों के बीच कहासुनी शुरू हो गई। यह भी पढ़ें- कटनी में पुलिस ने बारातियों पर बुरी तरह बरसाईं लाठियां, दूल्हा-दुल्हन को पकड़कर ले गए थाने- VIDEO देखते ही देखते विवाद बढ़ गया और बात हाथापाई तक पहुंच गई। आरोप है कि लड़की प...