बदायूं, मार्च 6 -- उझानी, संवाददाता। होली के दिन गांव में डीजे पर डांस को लेकर दो पक्षों में शुरू हुआ विवाद पथराव में बदल गया। ईंट-पत्थर चलने से कई लोग घायल हो गए। दूसरे दिन फिर मारपीट और पथराव होने से गांव में तनाव फैल गया। हालात को देखते हुए पुलिस और पीएसी बल तैनात कर दिया गया है। बुधवार को होली के दौरान गांव में डीजे पर गाने बज रहे थे। इसी बीच डांस को लेकर गांव के दो पक्षों के युवकों के बीच कहासुनी हो गई, जो देखते ही देखते गालीगलौज और मारपीट में बदल गई। कुछ ही देर में दोनों पक्ष आमने-सामने आ गए और ईंट-पत्थर चलने लगे। पथराव में गांव निवासी विनोद 28 वर्ष पुत्र रामवीर, श्रीपाल पुत्र रूप सिंह और सुखवीर पुत्र श्रीपाल घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को उपचार के लिए उझानी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भिजवाया।गुरुवार सुबह एक बार फिर ...