बागपत, मार्च 5 -- बागपत। सिंघावली अहीर थाना क्षेत्र के लुहारा गांव में होली पर डीजे बजाने को लेकर दो पक्षों के बीच मामूली कहासुनी हुई। सूचना मिलते ही सिंघावली अहीर थाना पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित किया। पुलिस अधिकारियों ने मौके पर मौजूद लोगों से बातचीत कर मामले को शांत कराया। उन्होंने दोनों पक्षों से आपसी भाईचारा, सौहार्द और शांति बनाए रखते हुए होली का पर्व मनाने की अपील की। वहीं, घटना से जुड़ा एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में मामले को दंगा और समुदाय विशेष के हमले के रूप में पेश किया जा रहा था। पुलिस प्रशासन ने इस पर स्पष्टीकरण जारी किया है। पुलिस का कहना है कि सोशल मीडिया पर प्रसारित की जा रही कई पोस्ट और वीडियो भ्रामक और अपूर्ण तथ्यों पर आधारित हैं। गांव में कोई दंगा जैसी स्थिति नहीं...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.