मेरठ, मार्च 6 -- पल्लवपुरम थाना क्षेत्र के धन्जू गांव में डीजे बजाने को लेकर हुए विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। आरोप है कि कुछ युवकों ने एक परिवार के घर में घुसकर लाठी-डंडों से हमला कर दिया, जिसमें महिला समेत तीन लोग घायल हो गए। पीड़ित परिवार ने पुलिस पर रिपोर्ट दर्ज न करने का आरोप लगाते हुए शुक्रवार को एसएसपी से शिकायत कर कार्रवाई की मांग की। धन्जू गांव निवासी पुनीत ने एसएसपी को दिए प्रार्थना पत्र में बताया कि 4 मार्च की शाम करीब चार बजे गांव के राजेश, अनिल पुत्र कनक सिंह, गौरव, आकाश, आशू पुत्र राजेश, नीरज, छोटू, पंकज पुत्र अनिल और सागर पुत्र संजय उनके घर के सामने रास्ता रोककर डीजे बजा रहे थे। पुनीत के अनुसार, उस समय उनका परिवार होली के चलते घर में था। आरोप है कि पुनीत की मां विमला देवी ने युवकों को समझाते हुए शोर न करने की बात कही। इस पर आ...