हापुड़, अप्रैल 13 -- हाफिजपुर थाना क्षेत्र के गांव बड़ौदा सिहानी में डीजे बजाने को लेकर हुए विवाद में दो पक्ष में जमकर लाठी डंडों के बाद मारपीट व पथराव हो गया। जिसमें दोनों पक्षों के कई लोग घायल भी हो गए। पुलिस ने उपनिरीक्षक की तहरीर पर दस नामजद व कुछ अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करते हुए पांच लोगों को गिरफ्तार कर लिया है। अब पुलिस फरार आरोपियों की तलाश कर रही है।हाफिजपुर थाना प्रभारी प्रवीन कुमार ने बताया कि गांव बड़ौदा सिहानी निवासी मुफैत की पोती का निकाह था और उसमें डीजे बज रहा था। आरोप है कि दूसरे पक्ष के खालिद, राशिद, साजिद, हारुन व अन्य अज्ञात व्यक्तियों ने इसका विरोध किया। इस पर मुफैत पक्ष के सुफी बुल्लक, मुफैत, जमशेद, जावेद, काले, मारुफ व अन्य अज्ञात व्यक्तियों ने विरोध किया था। इसी बात को लेकर दोनों पक्षों में कहासुनी हो गई।...