झांसी, मार्च 12 -- गुरसरांय थाना क्षेत्रान्तर्गत गांव दुगारा में डीजे को लेकर विवाद हो गया। जिसमें मामूली कहासुनी में जमकर ईंट-लाठी-पत्थर चले। जिससे शादी समारोह में अफरा-तफरी मच गई। वहीं मारपीट में पांच लोग घायल हो गए। उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां एक की हालत नाजुक बताइ्र्र जा रही है। ककरबई निवासी एक ग्रामीण की बेटी की शादी गुरसरांय स्थित एक विवाहघर से थी। बुधवार की रात बारात गांव दुगारा से आई थी। जैसे ही बारात विवाहघर पर पहुंचे तो डीजे बजाने को लेकर विवाद हो गया। इससे पहले कि कोई कुछ समझ पाता, दोनों लोगों में मारपीट होने लगी। इसके बाद ईंट, पत्थर, लाठी-डंडे चलने लगे। गांव दुगारा से बारात में शामिल लोगों ने आरोप लगाया कि लड़की पक्ष के लोगों पर ईंट, गुम्मा, डंडे और लाठियों से हमला कर दिया। वहींमारपीट में लड़की पक्ष के गांव ककरवई...