गोरखपुर, अगस्त 26 -- गोलाबाजार, हिन्दुस्तान संवाद। उपनगर गोला स्थित सरयू नदी के पक्का घाट पर जल भरने आए कांवड़ियों के साथ डीजे बजाने को लेकर हुए विवाद के बाद मनबढ़ों ने चंद चौराहे पर एक कांवड़िए पर चाकू और डंडे से हमला कर दिया। हमले में युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल पक्ष की तहरीर पर गोला पुलिस ने चार नामजद समेत कुछ अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। धौरहरा गांव निवासी सूरज पुत्र संतोष ने पुलिस को बताया कि वह अपने दोस्त संतकबीरनगर जिले के धनघटा थाना क्षेत्र के मुंडेरा शुक्ल भरवनी गांव निवासी अनूप गौड़ के साथ रविवार देर रात करीब एक बजे पक्का घाट पर सरयू नदी से जल भरने गया था। यह भी पढ़ें- Pratapgarh Kunda News: युवक को पीटने में चार पर केस वहां डीजे बजाने को लेकर कुछ लोगों से विवाद हो गया। इसके बाद दोनों जल ले...