मुजफ्फर नगर, मार्च 11 -- मुजफ्फरनगर। नई मंडी कोतवाली के मोहल्ला लक्ष्मण विहार में डीजे बजाने के विरोध में आरोपियों ने पुजारी व उसके परिवार पर घर में घुसकर हमला कर दिया। हमले में परिवार के लोग घायल हो गए। पुजारी ने थाने पर तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। मोहल्ला लक्ष्मण विहार दया शंकर मिश्रा मंदिर में पुजारी है। उनका कहना कि देर शाम उनकी तबीयत खराब थी। पडौस के लोग तेज आवाज में डीजे बजे रहे थे। उन्होंने डीजे की आवाज कम करने के लिए कहा, लेकिन पडौसियों ने आवाज को कम नही किया। उन्होंने डायल 112 पर कॉल कर दी। पुलिस ने मौके पर आकर डीजे कम आवाज में बजाने की हिदायत दी और चली गयी। आरोप है कि कुछ समय आरोपी उनके मकान में घुस आए और परिवार के लोगों पर हमला कर दिया। हमले में दया शंकर मिश्रा, उनकी पत्नी कुसुम,बेटा वैभव मिश्रा व अन्य घायल हो गए। मामले ...