फतेहपुर, मार्च 21 -- फतेहपुर। मलवां थाना क्षेत्र के सेनीपुर गांव निवासी प्रियंका देवी ने बताया कि 19 मार्च को शाम से रात तक आरोपियों तेज आवाज में डीजे बजाया जा रहा था, जिससे बच्चों की पढ़ाई प्रभावित हो रही थी। पति द्वारा विरोध करने पर आरोपित घर पर चढ़ आए और गाली-गलौज करते हुए लाठी-डंडों से हमला कर दिया। हमले में प्रियंका देवी का सिर फट गया, जबकि बचाव करने आए उनके पति को भी गंभीर चोटें आईं। पुलिस ने केस दर्ज किया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.