गिरडीह, जनवरी 31 -- बिरनी, प्रतिनिधि। सरस्वती पूजा के मूर्ति विसर्जन जुलूस में डीजे बजाने को लेकर भाजपा नेता व चौकीदार के बीच विवाद हो गया है। यह मामला गहरा गया है। मामले में भरकट्टा ओपी के चौकीदार कार्तिक यादव की शिकायत पर भरकट्टा ओपी में प्राथमिकी दर्ज कर ली गयी है। चौकीदार कार्तिक यादव का कहना है कि 25 जनवरी को सरस्वती मां की मूर्ति विसर्जन था। इस दौरान वह विधि-व्यवस्था के लिए भरक‌ट्टा मेन रोड पर अन्य पदाधिकारी एवं दण्डाधिकारी के साथ ड्यूटी पर तैनात था। इस दौरान वैदापहरी निवासी दिवाकर सिंह शराब के नशे में आया एवं बोलने लगा कि वह लोग डीजे के साथ जुलूस पार करेंगे। इस पर उसने उसे समझाया और बताया कि उच्य न्यायालय के आदेश पर डीजे बजाने पर प्रतिबंध है इसलिए डीजे के साथ जुलूस पार करना उचित नहीं है। इसी बात पर दिवाकर उसे गाली-गलौज करने लगा और ...