सीतामढ़ी, मई 9 -- रीगा। रीगागोट गावं के श्रीरामपुर टोला में एक शादी समारोह के दौरान डीजे बजाने को लेकर विवाद हो गया। देखते ही देखते विवाद इतना बढ़ गया कि मारपीट शुरू हो गई। जिसमें आधा दर्जन से अधिक लोग घायल हो गए। मिली जानकारी के अनुसार रमेश कुमार के घर के समीप एक शादी समारोह में तेज आवाज में डीजे बजाया जा रहा था। डीजे पर अश्लील गाना बजाने से मना किया गया, तो बम भोला बैठा सहित शंभू बैठा एवं करीब एक दर्जन लोगों ने रमेश कुमार के घर पर हमला हमला बोल दिया। लोहे के रॉड, डंडा, धारदार हथियार से मारपीट शुरू कर दिया। मारपीट के बाद उसके घर में घुसकर 30000 तथा सोना लूट लिया। घटना में घायलों का इलाज सीतामढ़ी तथा मुजफ्फरपुर में चल रहा है। थानाध्यक्ष अभिषेक त्रिपाठी ने बताया की मामले को लेकर दोनों पक्षों द्वारा मामला दर्ज कराया गया है। जिसकी जांच अवर न...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.