वाराणसी, जून 13 -- सेवापुरी, संवाद। कपसेठी थाना के बराडीह बबुरहनिया गांव में गुरुवार देर शाम डीजे बंद होने पर बरातियों ने उपद्रव किया। डीजे संचालक को पीटा। इसके बाद दोनों पक्ष में जमकर मारपीट हुई। एक दर्जन से अधिक लोगों को चोट आईं। भदोही के चौरी थाना क्षेत्र के जगन्नाथपुर गांव निवासी अमित कुमार की बरात बाराडिह बबुरहनिया गांव में सुक्खू राम के घर आई थी। द्वारचार के दौरान तकनीकी खराबी के चलते डीजे बंद हो गया। इससे डांस कर रहे बराती नाराज हो गए। डीजे संचालक ने ठीक करने के लिए 10 मिनट का समय मांगा। नाराज बराती संचालक की पिटाई करने लगे। इससे मामला बढ़ गया। दोनों पक्ष से जमकर मारपीट शुरू हो गई। सूचना पर कपसेठी पुलिस पहुंची। घायलों को सेवापुरी के राजकीय अस्पताल ले गई। जंसा के परमंदापुर निवासी विजय कुमार, जगन्नाथपुर निवासी सुरेश कुमार, रमेश कुमार...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.