फरीदाबाद, फरवरी 25 -- फरीदाबाद, वरिष्ठ संवाददाता। दिल्ली-आगरा हाईवे के पास एक मैरिज गार्डन में देर रात होने पर डीजे बंद करने से गुस्साए बारातियों ने गार्डन में जमकर हंगामा किया। तेज आवाज में डीजे बजाने को लेकर शुरू हुआ विवाद देखते ही देखते मारपीट में बदल गया। इस दौरान बारातियों ने मैरिज गार्डन के मैनेजर और सुपरवाइजर को जमकर पीटा। पुलिस ने गार्डन मालिक की शिकायत पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस के मुताबिक, गार्डन मालिक ईशान गोयल के गार्डन में 20 फरवरी की रात शादी समारोह का आयोजन था। शादी में 10-15 बराती नशे की हालत में जबरन अंदर घुस आए और वहां हंगामा करने लगे। स्टाफ ने जब उन्हें शराब पीने से रोका तो वे शोर-शराबा करने लगे। जबरन डीजे की तेज आवाज करवाकर नाचने लगे। रात करीब 10:30 बजे जब कोर्ट के आदेश का हवाला देकर डीजे बंद करवाया गया...