बागपत, मार्च 10 -- बड़ौत। मंगलवार को नगर के दिगंबर जैन पॉलिटेक्निक कॉलेज में मंगलवार को रोजगार मेला लगाया गया। जहां हरियाणा की एक कंपनी ने साक्षात्कार के द्वारा 40 विद्यार्थियों का नौकरी के लिए चयन किया गया। कॉलेज परिसर में आयोजित रोजगार मेला के द्वारा कंपनी के योगेश कुमार ,रवि कुमार विजय कुमार ने सौ से अधिक विद्यार्थियों का साक्षात्कार लिया। जिसके उपरांत 40 विद्यार्थियों का चयन कर उन्हें नौकरी के लिए ऑफर लेटर भी दिए गए। लेटर मिलने पर विद्यार्थियों ने खुशी व्यक्त की। रणंजय लांबा ने कहा कि कॉलेज में विभिन्न कंपनियों द्वारा नौकरी के लिए साक्षात्कार लिए जाते है। कॉलेज का उद्देश्य अधिक संख्या में विद्यार्थियों को नौकरी दिलाना है। इस अवसर पर बड़ी संख्या में विद्यार्थियों की उपस्थिति रही।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विस...