पीलीभीत, मई 8 -- पीलीभीत। थाना सुनगढ़ी क्षेत्र के ग्राम खजुराहा गोटिया निवासी उमाशंकर ने थाना न्यूरिया में रिपोर्ट दर्ज कराई। जिसमे कहा गया कि चार मई को वह अपने भतीजे गौरव और अन्य लोगों के साथ अपनी तहेरी बहन का भात करने के लिए थाना न्यूरिया क्षेत्र के ग्राम रूपपुर मरोरी में गया था। वहां डीजे बज रहा था। इस बात को लेकर उसकी कुछ लोगों से नोंकझोंक हो गई। कार्यक्रम समाप्त होने के बाद जब बाइक से घर आ रहा था। तभी रास्ते में नहर पुलिया के पास आकाश,अरुण,हेतराम और शिवम ने उसके साथ गाली गलौज करते हुए मारपीट की। उसका सिर फोड़ दिया। आरोपियों ने जान से मारने की धमकी भी दी है। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...