पीलीभीत, मई 15 -- पीलीभीत। थाना सुनगढ़ी क्षेत्र के छ़त्रपति शिवाजी कॉलोनी निवासी दीनदयान ने थाना सुनगढ़ी में रिपोर्ट दर्ज कराई। जिसमे कहा गया कि 13 मई को रात करीब साढ़े 11 बजे वह और उसका पुत्र राजन अपने साढू फूलचंद के यहां गुटेहना गांव में आयोजित शादी समारोह में गया था। जहां डीजे पर डांस करते हुए उसके पुत्र की राकेश नाम के युवक से कहासुनी हो गई। आरोपी ने उसके पुत्र के साथ गाली गलौच करना शुरू कर दी। कुछ देर बाद आरोपी ने लाठी,डंडो से उसके पुत्र पर हमला कर दिया। जिससे वह घायल हो गया। जब आसपास के लोग बचाने आए तो आरोपी जान से मारने की धमकी देता हुआ फरार हो गया। यह भी पढ़ें- गोली चल जावेगी...गाने में नाचने पर विवाद, फोड़े सिर पुलिस ने घायल युवक का मेडीकल कराकर रिपोर्ट दर्ज कर ली है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वा...